फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा में आतंकी घटना के शहीद महेश के भाई को नौकरी देने में पेच

Thu, 07 Mar 2019 01:12 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
पुलवामा आतंकी हमला - फोटो : PTI
विज्ञापन

पुलवामा में आतंकी घटना के शहीद महेश यादव के भाई को नौकरी देने में नियमों का पेच फंस गया है। भाई को नौकरी देने का कोई प्रावधान नहीं है। इसकी वजह से बुधवार को लखनऊ में आयोजित अमर शहीद सम्मान कार्यक्रम में पहुंचे परिवार को निराश होना पड़ा। हालांकि, पत्नी संजू देवी के आवेदन पर विचार करते हुए प्रदेश सरकार नियमों में संशोधन की तैयारी कर रही है। यह आश्वासन स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया है।

विज्ञापन



सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पुलवामा के शहीदों के परिवारों समेत सेना, अर्द्ध सैन्यबल और पुलिस के कुल 96 शहीदों के आश्रितों को नियुक्ति पत्र बांटे। मेजा के टुड़िहार गांव के शहीद महेश यादव के भाई अमरेश भी नौकरी के लिए लखनऊ पहुंचे थे। शहीद की पत्नी संजू ने अमरेश को नौकरी देने की मांग की है लेकिन, भाई के लिए नौकरी का प्रावधान नहीं है। इसलिए अमरेश को बिना नियुक्ति पत्र लिए ही वापस होना पड़ा। हालांकि, अमरेश को नौकरी मिलने की उम्मीद बनी हुई है। शहीद के भाई को नौकरी देने के लिए शासनादेश को शिथिल करने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें