फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराणा प्रताप वीरता व वसूलों के प्रतीक : दिवाकर प्रताप सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराणा प्रताप वीरता व वसूलों के प्रतीक हैं। उन्होंने देश को एकत्र करने और सर्व समाज को एक साथ लेकर चलने का काम किया था। यह बातें कुंवर दिवाकर प्रताप सिंह उर्फ कृष्णा भैया ने कहीं।
विज्ञापन

कुंवर दिवाकर प्रताप सिंह ने कहा कि अकेले कोई भी काम नहीं किया जा सकता है। उसमें सभी का सहयोग अपेक्षित होता है। उन्होंने उदाहरण देकर बताया कि जिस तरह से पैर के बिना शरीर नहीं टिक पाएगा, उसी तरह पेट के बिना मस्तिष्क भी नहीं रह पाएगा। इस तरह से उन्होंने समाज को संगठित रहने का आह्वान किया।
पंडित मनीराम शुक्ला ने महाराणा प्रताप की वीरता पर प्रकाश डाला। सुजीत सिंह ने कहा कि महापुरुषों को जाति में बांधना गलत है। कार्यक्रम आयोजक जिला पंचायत सदस्य अरुण कुमार चतुर्वेदी उर्फ पिंटू चौबे रहे।
विज्ञापन

धीरज सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप शौर्य, पराक्रम और वीरता के लिए देश ही नहीं विदेशों में भी जाने जाते हैं। कार्यक्रम को जीत नारायण सिंह, दुर्गा प्रसाद सिंह, मेजा ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्र, तुलसीदास राणा, प्रेम शंकर सिंह, लाल पुष्पराज सिंह, मिथिलेश शुक्ल, राजेश पांडेय ने संबोधित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य वीरेंद्र प्रताप सिंह व संचालन कवि बबलू सिंह बहियारी व प्रमोद मिश्र पयासी ने किया। यहां अजीत प्रताप सिंह, राकेश प्रताप सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, आंनद दुबे, राजबहादुर सिंह, विनय सोनकर, गिरधर गोपाल सिंह, अजय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें