फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंत से 45 लाख हड़पे, हत्या की धमकी

विज्ञापन
mahant se 45 lakh thage
विज्ञापन
कीडगंज थाने मेें दर्ज कराई नामजद रिपोर्ट, जांच शुरू
विज्ञापन

प्रयागराज। मुट्ठीगंज स्थित उदासीन आश्रम के महंत सत्यनाम दास से 45 लाख रुपये हड़प लिए गए। रुपये वापस मांगने पर हत्या कराने की धमकी दी गई। शिकायत पर पुलिस ने पूर्व बिजनेस पार्टनर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महंत सत्यनाम बलुआघाट स्थित उदासीन आश्रम में ही रहते हैं। उनका आरोप है कि उनकी मुलाकात लखनऊ निवासी एहतेशाम खान वारसी से हुई थी, जिसने उन्हें विभिन्न प्रकार के व्यवसाय में पैसा लगाकर फायदा कमाने का झांसा दिया और अलग-अलग तिथियों में कुल 65 लाख रुपये ले लिए। व्यापार में साझेदारी का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट भी किया। बाद में दबाव बनाने पर उसने 19.5 लाख रुपये वापस किए लेकिन, साल भर का वक्त बीतने के बाद भी शेष रुपये वापस नहीं कर रहा है। पिछले दिनों जब उससे मिलकर रुपये वापस मांगे गए तो आरोपी ने उसे हत्या कराने की धमकी दी। जिसके बाद भुक्तभोगी महंत ने पुलिस से शिकायत की। मुट्ठीगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि अमानत में ख्यानत व धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें