फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंत नरेंद्र गिरि आत्महत्या प्रकरण : अमर गिरि को समन जारी, सुनवाई के लिए 31 मई की तिथि नियत

Wed, 17 May 2023 05:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कुछ समय पहले यह बात सामने आई थी कि अमर गिरि ने बयान दिया था कि उन्होंने तहरीर नहीं दी। उन्होंने हाईकोर्ट में हलफनामा भी दिया था। जानकारों का कहना है कि अमर गिरि अपने बयान पर कायम रहे तो केस चार्जशीट के मुताबिक ही चलेगा।
विज्ञापन
Prayagraj News : महंत नरेंद्र गिरि। फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महंत नरेंद्र गिरि प्रकरण में अमर गिरि को कोर्ट की ओर से गवाही के लिए समन जारी करने के बाद चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। मुख्य यह है कि अमर गिरि के बयान पर कायम रहने या न रहने पर केस पर क्या असर पड़ेगा। हालांकि जानकारों का कहना है कि बयान से पलटने पर केस पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन


दरअसल कुछ समय पहले यह बात सामने आई थी कि अमर गिरि ने बयान दिया था कि उन्होंने तहरीर नहीं दी। उन्होंने हाईकोर्ट में हलफनामा भी दिया था। जानकारों का कहना है कि अमर गिरि अपने बयान पर कायम रहे तो केस चार्जशीट के मुताबिक ही चलेगा। इसके विपरीत अगर वह बयान से पलटते हैं यानी तहरीर न देने या एफआईआर खुद से न दर्ज कराए जाने की बात कहते हैं तो भी इसका केस पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इस मामले में उनके साथ पवन महाराज भी वादी हैं। ऐसे में यह माना जाएगा कि गवाह विद्रोही हो गया और फिर अन्य गवाहों के बयान के आधार पर ट्रायल चलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें