जेल में बंद मामले के मुख्य आरोपी आनंद गिरि से जेल में मिलने के लिए ग्वालियर की अधिवक्ता रेनू पांडेय ने अनुमति मांगी मांगी है। उन्होंने कहा कि वह आरोपी आनंद गिरि से मिलने के लिए गई थीं, लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया।
अखाड़ा परिषद केअध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी आत्महत्या मामले के अभियुक्त आद्या प्रसाद तिवारी ने अपने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराने की गुहार लगाई है। आरोपी ने जिला न्यायालय में अर्जी दाखिल मांग की है कि वह एक वर्ष से जेल में बंद है और पहले से ही गंभीर बीमारियों की चपेट में हैं।
विज्ञापन
ऐसी स्थिति में उसे भर्ती होने की अनुमति दी जाए। कोर्ट ने याची के अर्जी पर जेल अधीक्षक को तीन दिन में रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया। अर्जी पर सुनवाई जिला न्यायाधीश संतोष राय ने की। उन्होंने मामले में सुनवाई के लिए 19 सितंबर की तिथि लगाई है।
उधर, जेल में बंद मामले के मुख्य आरोपी आनंद गिरि से जेल में मिलने के लिए ग्वालियर एमपी की अधिवक्ता रेनू पांडेय ने अनुमति मांगी मांगी है। उन्होंने कहा कि वह आरोपी आनंद गिरि से मिलने के लिए गई थी लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया। इस पर जिला न्यायाधीश ने जेल के नियमों के तहत निर्णय लेते हुए रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया। हालांकि, शासकीय अधिवक्ता गुलाब चंद्र अग्रहरि ने दोनों ही अर्जियों पर रिपोर्ट आने के बाद ही आदेश पारित करने का तर्क दिया।