बलबीर गिरि की अर्जी पर
सुनवाई छह अप्रैल को
प्रयागराज। महंत नरेंद्र गिरि के शिष्य बलबीर गिरि ने जिला न्यायालय में अर्जी दाखिल कर पुलिस प्रशासन द्वारा सील किए गए कमरे को खुलवाने की मांग की है। इसी कमरे में महंत नरेंद्र गिरि ने आत्महत्या की थी। तबसे यह कमरा सील है। कोर्ट ने बलबीर गिरि की अर्जी पर सुनवाई केलिए छह अप्रैल की तिथि निर्धारित की है।
अर्जी में कहा गया है कि कमरे की सील को खोल दिया जाए, ताकि मठ के कार्यों को सुचारु रूप से संचालित किया जा सके। जिला न्यायालय ने बलबीर गिरि की अर्जी पर सीबीआई से जवाब मांगा है। (ब्यूरो)