फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा : महानंदा दिसंबर से फरवरी तक 25 दिन रहेगी निरस्त, संभावित कोहरे के चलते रेलवे ने लिया निर्णय

Fri, 13 Nov 2026 04:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सर्दियों में कोहरे का असर रेल परिचालन पर दिखने लगा है। रेल प्रशासन ने दिसंबर से फरवरी तक सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस के 25 फेरे निरस्त करने का निर्णय लिया है। जनवरी और फरवरी में भी कई तारीखों पर यात्रियों को इस ट्रेन की सुविधा नहीं मिलेगी।

विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल प्रशासन ने कोहरे के संभावित मौसम में गाड़ी (15484) सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस के फेरों में कमी करेगा। यह आंशिक निरस्तीकरण दिसंबर से फरवरी 2027 तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान 25 दिन ट्रेन निरस्त रहेगी।

विज्ञापन


यह ट्रेन 04, 07, 11, 14, 18, 21, 25 और 28 दिसंबर को निरस्त रहेगी। वहीं 01, 04, 08, 11, 15, 18, 22, 25 और 29 जनवरी 2027 को इसका संचालन नहीं होगा। उधर फरवरी-2027 में 01, 05, 08, 12, 15, 19, 22 और 26 तारीख को भी यह ट्रेन रद्द रहेगी। इसी तरह फर्रुखाबाद-छपरा एक्सप्रेस (15084) भी दिसंबर से फरवरी 27 के मध्य कई तिथियों में निरस्त रहेगी, हालांकि यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन नहीं आती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें