फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: आग-आंधी-पानी से सुरक्षित रहेगा महाकुंभ का सेंट्रल हॉस्पिटल

विज्ञापन
विज्ञापन
महाकुंभ का सेंट्रल हॉस्पिटल आग-आंधी-पानी की घटनाओं को झेलने में सक्षम रहेगा। 100 बेड के इस अस्पताल को जर्मन हैंगर मॉडल पर तैयार करने की योजना बनाई जा रही है। यह देखने में भी खूबसूरत लगेगा। मेला प्राधिकरण जल्द इस पर अपनी मुहर लगा सकता है।
विज्ञापन

जर्मन हैंगर एल्यूमीनियम से बना टेंट होता है। इसका इस्तेमाल बड़े आयोजनों के लिए किया जाता है। 2019 के कुंभ में सेंट्रल हॉस्टिल को बनाने में पफ ढांचे का इस्तेमाल किया गया था। इस वर्ष जर्मन हैंगर को उपयोग में लाया जा सकता है। इसके अलावा मेले के सेंट्रल, सब सेंटर व सभी प्राथमिक उपचार केंद्र को भारतीय सार्वजनिक स्वास्थ्य मानक (आईपीएचएस) के आधार पर तैयार किया जाएगा। इसमें अस्पताल की ओपीडी, ओटी और आईपीडी की गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा जाएगा।
अस्पताल की शुरुआत होते ही ओपीडी की पूरी ब्लॉक होगी। इसमें मरीज को अनावश्यक अस्पताल में इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। इसके अलावा सेंट्रल हॉस्पिटल की माइनर ओटी को पूरी तरह से संक्रमण रहित बनाया जाएगा। इसमें ओटी में जाने से पहले मरीज, डॉक्टर व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के लिए कपड़ा बदलने का कमरा अलग से होगा।
विज्ञापन

इसके अलावा बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए एक अलग से कमरा भी तैयार किया जाएगा, जिसके दो दरवाजे होंगे। यहां पर अस्पताल का सारा कूड़ा रखा जाएगा। इसे गाड़ी बिना अस्पताल में प्रवेश किए बाहर से ही लेकर चली जाएगी। अस्पतालों में वाहनों के लिए पाथवे भी बनाया जाएगा। वहीं, मेला क्षेत्र के सभी सब सेंटर हॉस्पिटल की गुणवत्ता का पूरा रखा जाएगा। महाकुंभ में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 125 करोड़ रुपये का बजट सरकार ने जारी किया है।

दो नए सब सेंटर अस्पताल
मेला क्षेत्र में पहली बार 25-25 बेड के दो नए सब सेंटर अस्पताल झूंसी और अरैल में बनाए जाएंगे। इसके बाद सब सेंटर अस्पतालों की संख्या 12 हो जाएगी। वहीं, एक-एक बेड के 10 प्राथमिक उपचार केंद्र बनाए जाएंगे।
सेंट्रल हॉस्पिटल को जर्मन हैंगर विधि से तैयार करने को लेकर अभी विचार-विमर्श चल रहा है। यह प्रकार की सुरक्षित विधि है, जिसका उपयोग बड़े-बड़े आयोजनों में होता है।
विज्ञापन

-डॉ.राकेश शर्मा, अपर निदेशक स्वास्थ्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें