सेवादूतों संग वार्ता कर दे सकते हैं स्वच्छता का संदेश
महाकुंभ का थीम इस बार स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त रखा गया है। इसके तहत अभियान भी शुरू हो गया है। संगम और गंगा की सफाई एवं प्लास्टिक से मुक्त रखने के लिए 1500 गंगा सेवादूत भी तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा चार लाख छात्र-छात्राओं को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा। प्रधानमंत्री का इन गंगा सेवादूतों तथा चुनिंदा विद्यार्थियों से भी संवाद का कार्यक्रम संभावित है। इसके माध्यम से वह स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त देश की अपील करेंगे।