फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद में जातिगत आरक्षण के खिलाफ स्वर्ण भारत परिवार का महाकुंभ 10 को

Thu, 07 Dec 2017 06:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जातिगत आरक्षण के खिलाफ सर्व स्वर्ण समाज ने इलाहाबाद में महाकुंभ के आयोजन का ऐलान किया है। इसमें सभी स्वर्ण समाज के संगठनों के साथ सामान्य वर्ग के लोग और सामाजिक संगठन भी शामिल होंगे। 
विज्ञापन


संगठनों के अनुसार जिस तरह से आरक्षण द्वारा योग्यता का हनन हो रहा है, उससे नही लगता कि आने वाला भविष्य बहुत अच्छा होगा। आरक्षण के आधार पर अच्छे दिन की परिकल्पना नही की जा सकती। जब तक ये वोट की राजनीति आरक्षण पर बंद नहीं होगी तब तक एक समृद्ध भारत का निर्माण असम्भव है।


इसी को लेकर स्वर्ण भारत परिवार जातिगत आरक्षण के विरोध मे 10 दिसम्बर को इलाहाबाद के चंद्रशेखर पार्क में विरोध प्रदर्शन और धरना प्रदर्शन करने जा रहा है। जिसमें संस्था के पदाधिकारीगण और सर्व सामान्य लोग और  आरक्षण विरोधी छोटी-बड़ी सभी पार्टियां अपना विरोध दर्ज करवाएंगी।
विज्ञापन


मीडिया से मुखातिब होते हुए स्वर्ण परिवार के मुखिया पीयूष पंडित ने कहा कि जब गरीबी जाति देखकर नही आती तो आरक्षण जाति के आधार पर क्यों? सरकार को सिर्फ एक विशेष वर्ग ही चिंता क्यों..?? क्या स्वर्ण जातियां इस देश के नागरिक नही हैं..?? तो उनके साथ ये दोहरा रवैया क्यों..?? 

इस दोहरे रवैये के कारण ही देश के नागरिकों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। इससे देश के नागरिकों में दूसरी जाति के लोगों से द्वेष पैदा होता है। आरक्षण की इस भेदभाव नीति ने देश को नुकसान पहुंचाया है। इसे ख़त्म करने में ही देश का हित निहित है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें