सेक्टर 19 में दुर्व्यस्थाओं का अंबार
प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद सेक्टर 19 और सेक्टर 18 सहित कई सेक्टरों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। चकर्ड प्लेटें अपने स्थान से खिसक गई हैं और मुख्य मार्ग पर पानी भर गया है। यह स्थित सेक्टर 19 में शास्त्री पुल के नीचे की है। नागा संन्यासियों सहित तमाम संस्थाओं के लोगों ने इस पर आपत्ति जताई है। कहा कि यहां पर न तो शौचालय के लिए कोई व्यवस्था नहीं दी गई है। पानी के लिए हर शिविर में एक नल ही लगाया गया है। इसी तरह परेड ग्राउंड में काली मार्ग पर पार्किंग में लगे शौचालयों की दशा काफी खराब है।