राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल ने मंत्रियों के साथ संगम में डुबकी लगाई।
- फोटो : अमर उजाला।
योगी सरकार को दी बधाई
उन्होंने कहा, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस भव्य आयोजन की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के लिए धन्यवाद देता हूं। देश और विदेश से लाखों श्रद्धालु यहां आ रहे हैं, यह भारत की आस्था और आध्यात्मिक शक्ति को दर्शाता है।"
इन महत्वपूर्ण निर्णयों पर राजस्थान कैबिनेट ने लगाई मुहर
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में प्रयागराज में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई, जिसमें देवस्थान विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। इनमें मंदिरों की भोगराग की राशि दोगुनी की गई। अंशकालीन पुजारियों का मानदेय बढ़ाकर 7500 रुपए प्रतिमाह किया साथ ही राज्य में और राज्य से बाहर स्थित देवस्थान विभाग के मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए राशि स्वीकृत की गई।
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने संगम में डुबकी लगाई।
- फोटो : अमर उजाला।
दिल्ली चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया
दिल्ली चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, "देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर विश्वास है। दिल्ली की जनता ने भरोसा किया कि उनका विकास केवल डबल इंजन सरकार ही सुनिश्चित कर सकती है, इसलिए उन्होंने ऐतिहासिक बहुमत के साथ बीजेपी सरकार बनाई।" इस दौरान राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा सहित मंत्रिगण, सांसदगण, विधायकगण सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।