अनुराग ठाकुर ने खिलाड़ियों केसाथ कराया ग्रुप फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
कबड्डी में हरियाणा की जीत, मल्लखंब का फाइनल रविवार को
खेल महाकुंभ का तीसरा दिन देश के परंपरागत खेलों को समर्पित रहा। शनिवार के दिन का मुख्य आकर्षण कबड्डी फाइनल था, जिसमें हरियाणा और काशी प्रांत के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें हरियाणा की टीम विजयी रही। इसके अलावा दिनभर के कार्यक्रमों में उत्तर प्रदेश, हरियाणा और तमिलनाडु सहित अन्य राज्यों के युवा एथलीटों ने मल्लखंब जैसे भारत के प्राचीन खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही खो-खो, कलारीपयट्टू और तीरंदाजी जैसे पारंपरिक खेलों ने भी लोगों का खूब मनोरंजन किया। वहीं, कुश्ती और तीरंदाजी के रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों का खूब ध्यान आकर्षित किया। कल यानी रविवार को मल्लखंब का फाइनल होगा।
सीएम योगी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आएंगे खेल महाकुंभ
खेल महाकुंभ 2025, यह सप्ताहभर चलने वाला भव्य खेल आयोजन 6 से 13 फरवरी तक प्रयागराज के मेला क्षेत्र, सेक्टर 10 में आयोजित किया जा रहा है। पूरे भारत से आए खिलाड़ी विभिन्न पारंपरिक खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे यह आयोजन भारत के स्वदेशी खेलों को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को निखारने का एक शानदार मंच साबित हो रहा है। आयोजन की भव्यता को और बढ़ाने के लिए कल यानि नौ फरवरी को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आ रहे हैं। वही, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 फरवरी को खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए उपस्थित होंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम के मेहमानों के साथ मेजबान के तौर पर उत्तर प्रदेश क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह, क्रीड़ा भारती के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और टीवाईसी डायरेक्टर गीता सिंह भी मौजूद रहीं।