छल-कपट बंद करें तो गैर सनाततनियों का महाकुंभ में स्वागत
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि महाकुंभ में किसी भी गैर सनातनी के प्रवेश या आगमन को प्रतिबंधित करने के लिए उन्होंने कभी नहीं कहा है। उनका कहना था कि इस बार महाकुंभ में वह गैर सनातनी लोगों को आने का आह्वान कर रहे हैं। महाकुंभ में गैर सनातनियों को भोग-प्रसाद खिलाया जाएगा। उनका स्वागत है, लेकिन यह आग्रह भी है कि वह सनातन संस्कृति को बदनाम करने के लिए छल-कपट का सहारा न लें। ऐसा कोई काम न करें, जिससे महाकुंभ की संस्कृति पर आंच आए। ऐसा हुआ तो संत समाज कभी माफ नहीं करेगा।