गंगा बचाने का संकल्प लेकर संगम तट पर पहुंचे।
- फोटो : अमर उजाला।
प्लास्टिक मुक्त गंगा का संदेश लेकर महाकुंभ नगर पहुंची अतुल्य गंगा साइक्लोथॉन की टीम
प्लास्टिक फ्री गंगा का संदेश लेकर अतुल्य गंगा साइक्लोथॉन की टीम शुक्रवार को महाकुंभ नगर पहुंची। 12 सदस्यीय इस दल ने महाकुंभ नगर पहुंचने के बाद लोगों को प्लास्टिक के कचरे के प्रति चेताया। कहा कि न प्लास्टिक का उपयोग करें और न ही किसी को करने दें।
यहां बताया गया कि 21 जनवरी को उत्तरकाशी से इस दल की यात्रा शुरू हुई। इस दल में सैन्य वेटरन एनजीओ के 12 साइकिल चालक सदस्य हैं। साइकिल चलाता यह दल शुक्रवार को महाकुंभ नगर पहुंचा। यह अतुल्य गंगा परिक्रमा का चौथा संस्करण है।
इसमें 137 टीए बीएन (गंगा टास्क फोर्स) के लेफ्टिनेंट कर्नल मालविया ने भी कानपुर से प्रयागराज तक साइकिल चलाई। अतुल्य गंगा के संस्थापक सदस्य लेफ्टिनेंट कर्नल लोहुमी ने गंगा को दूषित करने वाले प्लास्टिक के कचरे के प्रति चेताया।
कहा कि युवा सक्रिय रूप से मां गंगा के कायाकल्प और संरक्षण के उद्देश्य की पहल में भाग लें। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ग्रुप कैप्टन समीर गंगा खेडकर ने बताया कि यहां मेजर जनरल राजेश भट्ट, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, पूर्व यूपी और एमपी सब एरिया ने फ्लैग-इन किया।
इस टीम में मेजर जनरल विनोद भट्ट, मेजर जनरल शिव जसवाल, नीलिमा जसवाल, सुचेता पंचनादिकर, ब्रिगेडियर आर रावत, कर्नल प्रेम प्रकाश, कर्नल बीआरएल धामी, कर्नल आनंद स्वरूप, कर्नल विनोद मैथ्यूज, लेफ्टिनेंट कर्नल हेम लोहुमी, राकेश कुमार शर्मा (जीएम पीएनबी), कौशल कुमार शर्मा (पीएनबी), गोपाल शर्मा, कर्नल मनोज केश्वर, विष्णु सेमवाल और स्वप्निल भावसर शामिल रहे। टीम न्यू कैंट भी गई।