Mahakumbh : महाकुंभ में पुलिस ने पानी में तैयार किया फ्लोटिंग पुलिस चौकी, 45 दिनों तक करेगा कार्य
Mon, 13 Jan 2025 11:57 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
सार
महाकुंभ में यूपी पुलिस की ओर से पानी में फ्लोटिंग पुलिस चौकी स्थापित की गई है। श्रद्धालुओं की सहायता के लिए इसका शुभारंभ पौष पूर्णिमा स्नान पर्व पर सोमवार को किया गया। यह पुलिस चौकी 45 दिनों तक कार्य करेगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
महाकुंभ में यूपी पुलिस की ओर से पानी में फ्लोटिंग पुलिस चौकी स्थापित की गई है। श्रद्धालुओं की सहायता के लिए इसका शुभारंभ पौष पूर्णिमा स्नान पर्व पर सोमवार को किया गया। यह पुलिस चौकी 45 दिनों तक कार्य करेगी।
विज्ञापन
पौष पूर्णिमा स्नान के साथ ही महाकुंभ स्नान का शुभारंभ हो गया है। सुरक्षा के लिए महाकुंभ क्षेत्र के 25 सेक्टरों में 56 पुलिस स्टेशन बनाए गए हैं और 36 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही एक फ्लोटिंग पुलिस चौकी भी स्थापित कर दी गई है। यह पहली फ्लोटिंग पुलिस चौकी स्थापित की गई है जो प्रमुख स्नान पर्वों के साथ पूरे 45 दिनों तक मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। यह पुलिस चौकी पानी में एक स्थान से दूसरे स्थान पर भी जा सकेगी और श्रद्धालुओं की सहायता कर सकेगी।