फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : नौ मार्गों पर दौड़ीं ई-शटल बसें, शेष अन्य मार्गों पर दस चलाने की तैयारी

Mon, 06 Jan 2025 04:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज एयरपोर्ट-सिविल लाइंस रूट पर एक जनवरी से ही ई-शटल बस सेवा शुरू हो चुकी है। आठ रूटों पर रविवार से इसकी शुरुआत हुई। बाकी आठ रूटों पर ई-शटल बस सेवा दस जनवरी तक शुरू करने की बात अफसरों ने कही है।

विज्ञापन
डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम योगी के निर्देश के बाद महाकुंभ मेले को लेकर ई-शटल बसों का संचालन कुल नौ रूटों पर शुरू हो गया। प्रयागराज सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के तहत इनका संचालन 17 मार्गों पर रविवार से शुरू होना था। लेकिन, नौ रूट पर ही बसें चलाई जा सकीं।

प्रयागराज एयरपोर्ट-सिविल लाइंस रूट पर एक जनवरी से ही ई-शटल बस सेवा शुरू हो चुकी है। आठ रूटों पर रविवार से इसकी शुरुआत हुई। बाकी आठ रूटों पर ई-शटल बस सेवा दस जनवरी तक शुरू करने की बात अफसरों ने कही है।

पिछले दिनों मेले से जुड़ी तैयारियों का जायजा लेने आए सीएम योगी ने पांच जनवरी से शहर में ई-शटल बस सेवा शुरू करने का निर्देश अफसरों को दिया था। तैयारी थी कि पांच जनवरी से ही सभी 17 रूटों पर ई-शटल सेवा शुरू कर दी जाए। लेकिन, कानपुर, लखनऊ व आगरा से आने वाली बसों के न पहुंचने पर भी रविवार को कुल नौ रूटों पर शटल सेवा शुरू कर दी गई।

सर्वाधिक 11 बसें पूरामुफ्ती-त्रिवेणीपुरम रूट पर लगाई गईं। इस रूट पर ई-बसें हाईकोर्ट फ्लाईओवर, सिविल लाइंस, मेडिकल चौराहा, जीटी जवाहर, झूंसी होते हुए त्रिवेणीपुरम पहुंचीं। दस बसें शांतिपुरम-कोहड़ारघाट रूट पर लगाई गईं। इनका रूट शांतिपुरम से फाफामऊ, तेलियरगंज, सिविल लाइंस हनुमान मंदिर, रामबाग, लेप्रोसी नैनी, रेमंड, रामपुर रहा। रविवार सुबह कोहरे से इनका संचालन दोपहर 12 बजे के आसपास हुआ। ई-शटल बस सेवा के रूप में चलने वाली ई-बसों के लिए बेला कछार, नेहरू पार्क, अंदावा में भी चार्जिंग स्टेशन बनाया गया है, जो तकरीबन तैयार हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन मार्गों पर चलीं ई-शटल बसें

मार्ग का नाम : बसों की संख्या

एयरपोर्ट-सिविल लाइंस बस स्टेशन : 05

पूरामुफ्ती-लालगोपालगंज : 05

पूरामुफ्ती-सोरांव : 02

पूरामुफ्ती-हबुसा मोड़ : 05

पूरामुफ्ती-फूलपुर : 03

पूरामुफ्ती-त्रिवेणीपुरम : 11

शांतिपुरम-कोहड़ारघाट : 10

शांतिपुरम-शंकरगढ़ : 05

लेप्रोसी नैनी-चाकघाट : 02

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें