दोस्त की मां के नाम पर था सिम
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आराेपी से पूछताछ में यह भी पता चला कि उसने जिस सिम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई, वह पड़ोस में रहने वाले दोस्त की मां का था। उसके मांगने पर दोस्त ने उसे सिम दे दिया था। आरोपी के पिता बिहार के पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र स्थित पैतृक गांव शहीदगंज में ही किराने की दुकान चलाते हैं। जबकि वह दो भाइयों में बड़ा है और 11वीं कक्षा का छात्र है।
जिस नसर पठान के नाम पर उसे फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर धमकी भरा पोस्ट किया, वह स्कूल में सहपाठी होने के साथ-साथ कोचिंग में भी उसके साथ ही पढ़ता था। दोनों में दोस्ती थी लेकिन कुछ दिनों पहले किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद ही उसने उसे फंसाने के लिए यह घटना की।