फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : पांटून पुल बंद करने पर फू्टा श्रद्धालुओं का गुस्सा, एसडीएम की गाड़ी में तोड़फोड़

Mon, 27 Jan 2025 10:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)

सार

महाकुंभ मेले में सोमवार को पैदल श्रद्धालुओं के लिए पांटून पुल बंद करने पर श्रद्धालु उग्र हो गए। स्नान करने के लिए श्रद्धालु झूंसी से संगम की ओर से आना चाहते थे लेकिन सभी 30 पुलों को प्रशासन ने सुरक्षा का हवाला देकर बंद कर दिया।
विज्ञापन
बैरिकेडिंग लगाकर श्रद्धालुओं को रोकते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत जाते वक्त रोके जाने पर भड़के वकील, बोले- वीआईपी दौरे से बढ़ीं मुश्किलें

मौनी अमावस्या से पहले महाकुंभ में उमड़ी स्नानार्थियों की भीड़ और वीआईपी दौरों के कारण सोमवार को वकीलों को अदालत पहुंचने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इससे भड़के वकीलों की जगह-जगह पुलिसकर्मियों से झड़प भी हुई। वहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट और केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) में 28 से 30 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है।

हाईकोर्ट के महानिबंधक राजीव भारती ने बताया कि अवकाश घोषित दिनों के एवज में 17 मई और 23 अगस्त 2025 को कार्य दिवस घोषित किया गया है। जिला अधिवक्ता संघ के मंत्री दिनेश चंद्र पांडेय ने बताया कि जिला अदालत में भी 28 व 29 जनवरी को अवकाश रहेगा।

उधर, हाइकोर्ट जा रहे अधिवक्ताओं को पुलिस की ओर से जगह जगह रोके जाने से नाराज हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने इस अव्यवस्था के लिए मेले में हर दिन आ रहे मंत्रियों को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा कि वकीलों को न रोके जाने का आदेश देने के बावजूद अदालत जा रहे अधिवक्ताओं को रोकना प्रशासनिक विफलता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ करवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें