महाकुंभ में बनाए गए मंदिर।
- फोटो : अमर उजाला।
महाकुंभ में बना स्वामी नारायण मंदिर।
- फोटो : अमर उजाला।
धर्म आध्यात्म की राजधानी करा रही देवलोक का अनुभव
महाकुंभ नगर अब केवल एक शहर नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं के लिए एक आध्यात्मिक केंद्र बन चुका है। यहां धर्म, भक्ति और सेवा का अनोखा संगम हर भक्त को देवलोक का अनुभव प्रदान कर रहा है। सेक्टर 7, 8 और 9 इसके प्रमुख केंद्र बन गए हैं, जहां पूरे देश के बड़े मंदिरों की प्रतिकृति को स्थापित किया गया है। यहां तिरुपति मंदिर की स्थापना की गई है तो वहीं राम मंदिर भी स्थापित किया गया है। सेक्टर 7 में मेंहदीपुर वाले बालाजी का भी मंदिर बन चुका है जहां सुबह शाम भजन संध्या का आयोजन हो रहा है। यहीं नहीं सेक्टर 7 में ही उत्तराखंड राज्य के पवेलियन में चारों धाम भी स्थापित किए गए हैं। यहीं पास में अक्षरधाम मंदिर की भी प्रतिकृति स्थापित की गई है।