महाकुंभ में आए श्रद्धालु देश के सभी प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन एक साथ कर सकेंगे। यहां तिरुपति बालाजी का मंदिर बनकर भक्तों के लिए तैयार है तो राम मंदिर, मेहंदीपुर बालाजी के मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें भी देखी जा सकती हैं। इनके साथ साथ अक्षरधाम, चार धाम, खाटू श्याम, मां कामाख्या देवी, इस्कॉन मंदिर श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित कर रहे हैं। हर दिन लाखों श्रद्धालु यहां जुट रहे हैं और भक्ति के साथ-साथ स्वादिष्ट प्रसाद और व्यंजनों का आनंद भी ले रहे हैं। यही नहीं, यहां पर धर्म, आध्यात्म की गंगा बह रही है। श्रद्धालुओं के लिए अन्न के भंडार खोल दिए गए हैं। यहां रबड़ी से लेकर चाय, हलवा, पूड़ी सब्जी समेत लगभग सभी प्रमुख व्यंजन उपलब्ध हैं।