फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : कई देशों के बौद्ध भिक्षुओं ने संगम में लगाई डुबकी, बुद्धं शरणं गच्छामि का किया उद्घोष

Thu, 06 Feb 2025 07:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)

सार

महाकुंभ के मौके पर बृहस्पतिवार को संगम का क्षेत्र मां गंगा के जयकारे के साथ बुद्धं शरणं गच्छामि के उद्घोष से गूंज उठा। यहां तमाम देशों के बौद्ध भिक्षुओं ने संगम में डुबकी लगाकर दुनिया को सनातन बौद्ध एकता का संदेश दिया।
विज्ञापन
बौद्ध भिक्षुओं ने संगम में लगाई डुबकी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ के मौके पर बृहस्पतिवार को संगम का क्षेत्र मां गंगा के जयकारे के साथ बुद्धं शरणं गच्छामि के उद्घोष से गूंज उठा। यहां तमाम देशों के बौद्ध भिक्षुओं ने संगम में डुबकी लगाकर दुनिया को सनातन बौद्ध एकता का संदेश दिया। इस दौरान 500 से अधिक बौद्ध भिक्षुओं ने संगम में डुबकी लगाई।

संगम पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार की उपस्थित में कई देशों के बौद्ध भिक्षुओं ने सनातन व बौद्ध एकता का संकल्प लिया। भगवान बुद्ध की करुणा हो, सम्राट अशोक अमर रहें के नारे से संगम तट गूंज उठा।

विज्ञापन


इस मौके पर निर्वासित तिब्बत के रक्षामंत्री गैरी डोलमाहम ने कहा कि प्रयागराज की पावन धरती पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मार्गदर्शन में हम सब एक साथ आए हैं। महाकुंभ में हम बौद्ध व सनातनी कदम मिलाकर चल रहे हैं। यहां आकर बहुत अच्छा लगा। म्यांमार से आए भदंत नाग वंशा ने कहा कि मैं पहली बार महाकुंभ में आया हूं।




विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हम बौद्ध व सनातन में समानता का दर्शन कर रहे है। हम लोग विश्व शांति के लिए काम करते हैं। हम भारत और यहां के लोगों को खुश देखना चाहते हैं। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के भदंत शील रतन ने कहा कि हम सब एक थे, एक हैं, एक रहेंगे। हम सब को सुखी करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा कि यहां से समता स्वतंत्रता व बंधुत्व का संदेश पूरी दुनिया में जाएगा। सनातन ही बुद्ध है। बुद्ध ही शाश्वत व सत्य है। इस दौरान धर्म संस्कृति संगम के अरुण सिंह बौद्ध, भंते बुद्ध प्रिय विश्व, भंते राजकुमार श्रावस्ती, भंते अवश्वजीत प्रतापगढ़, भिक्षुणी सुमेन्ता, भंते अनुरूद्ध कानपुर, भंते संघप्रिय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें