फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : मकर संक्रांति के बाद रविवार को उमड़ी थी भारी भीड़, आग लगने के बाद सारे रास्ते किए गए सील

Sun, 19 Jan 2025 05:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)

सार

महाकुंभ में रविवार को भीषण आग लग गई। आज रोज की अपेक्षा ज्यादा भीड़ रही। प्रथम शाही स्नान मकर संक्रांति के बाद पहली बार इतनी ज्यादा भीड़ मेले में देखी गई। रविवार छुट्टी का दिन होने के कारण बाहरी श्रद्धालुओं के साथ ही प्रयागराज और आसपास के जनपदों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
महाकुंभ में आग लगने के बाद मची अफरातफरी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ में रविवार को भीषण आग लग गई। आज रोज की अपेक्षा ज्यादा भीड़ रही। प्रथम शाही स्नान मकर संक्रांति के बाद पहली बार इतनी ज्यादा भीड़ मेले में देखी गई। रविवार छुट्टी का दिन होने के कारण बाहरी श्रद्धालुओं के साथ ही प्रयागराज और आसपास के जनपदों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालात यह रहा कि वाहनों को शहर में सीएमपी डाॅट पुल, बालसन चौराहा, रामबाग के साथ ही नैनी और झूंसी के आगे अंदावा में वाहनों को रोक दिया गया। 

विज्ञापन

दो सीएम और एक पूर्व राष्ट्रपति रहे मौजूद

महाकुंभ में रविवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राजस्थान के सीएम भजन लाल मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व राष्ट्रपित रामनाथ कोविंद सहित यूपी कैबिनेट के कई मंत्री आज प्रयागराज पहुंचे थे। आग लगने के बाद अफरातफरी का माहौल रहा। धुएं का गुबार देखकर मेले के दूसरे स्थानों से लोग घटना स्थल पर पहुंचने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें