फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : शहर से लेकर महाकुंभ तक भीषण जाम, घंटों सें रेंग रहीं गाड़ियां, मेले में आए श्रद्धालु त्रस्त

Sun, 19 Jan 2025 03:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)

सार

रविवार को महाकुंभ मेले में आए लोगों को खासी दिक्कत हुई। शहर से लेकर मेला तक जाम ही जाम रहा। लोग घंटों जाम में फंसे रहे। ट्रैफिक पुलिस के जवान भी मूक दर्शक बने रहे। शनिवार को भी लोग कई घंटे जाम में फंसे रहे और देर शाम को स्थिति सामान्य हुई।
विज्ञापन
प्रयागराज-वाराणसी के अंदावां तिराहे पर लगा भीषण जाम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को महाकुंभ मेले में आए लोगों को खासी दिक्कत हुई। शहर से लेकर मेला तक जाम ही जाम रहा। लोग घंटों जाम में फंसे रहे। ट्रैफिक पुलिस के जवान भी मूक दर्शक बने रहे। शनिवार को भी लोग कई घंटे जाम में फंसे रहे और देर शाम को स्थिति सामान्य हुई। रविवार को सुबह नौ बजे से ही शहर जाम की चपेट में आ गया। छुट्टी का दिन होने और महाकुंभ में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई कैबिनेट मंत्रियों के आगमन के चलते कई सड़कों और पांटून पुल पर आवागमन रोक दिया गया है। पूरे शहर और मेला क्षेत्र में तैनात ट्रैफिक पुलिस की शीटियां सुनाई देती रहीं। सबसे ज्यादा परेशान चार पहिया वाहन वालों को हुई। 

विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें