Mahakumbh : 85 फीट ऊंचा तेजस बनेगा आकर्षण का केंद्र, महाकुंभ में बनाई जा रही भव्य झांकी
Sun, 12 Jan 2025 08:01 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
सार
महाकुंभ के सेक्टर पांच में यज्ञशाला के गेट पर बन रहा भारतीय वायु सेना की शान तेजस विमान का मॉडल श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। इसकी ऊंचाई 85 फीट और चौड़ाई 50 फीट होगी।
महाकुंभ के सेक्टर पांच में यज्ञशाला के गेट पर बन रहा भारतीय वायु सेना की शान तेजस विमान का मॉडल श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। इसकी ऊंचाई 85 फीट और चौड़ाई 50 फीट होगी। मोर पंखी मोर ध्वज बड़ा भक्तवान शिविर की ओर से बनाए जा रहे मॉडल के नीचे से श्रद्धालु कथा पंडाल में पहुंचेंगे। यहां श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क भंडारा भी लगेगा।
विज्ञापन
व्यवस्थापक पप्पू केसरवानी बताते हैं कि उनके गुरु जी के मन में आया कि देश की शान तेजस का मॉडल बनवाएं। ताकि, देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु हमारी वायुसेना की ताकत से परिचित हो सकें। तेजस के मॉडल को हूबहू दिखाने के लिए इसमें लाइटें भी लगाई जाएंगी। इसे बनाने में लगभग 12 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके निर्माण में तीन हजार बांसों का इस्तेमाल होगा। बंगाल से आए 15 मजदूर पांच दिसंबर से लगातार मॉडल के निर्माण में लगे हैं। इसका निर्माण 12 जनवरी तक पूर्ण होने की उम्मीद है।