फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महाकुंभ में सैलाब, लॉकडाउन के बाद पहली बार यहां 30,000 पार्सल डाकघर में फंसे; इन देशों में होनी थी डिलीवरी

Thu, 27 Feb 2025 09:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

महाकुंभ में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने से आवाजाही में प्रतिबंध होने से प्रधान डाकघर में छह हजार से अधिक पार्सल का अंबार लगा हुआ है। इनमें रजिस्ट्री समेत अन्य सामान के पार्सल हैं। जो देश-विदेश के अलग-अलग राज्यों के अलावा संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), कुवैत, ओमान समेत अन्य देशों के भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
सिविल लाइन स्थित प्रधान डाकघर में लगा पार्सलों का ढेर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ में श्रद्धालुओं के जन सैलाब से ठप हुई वाहनों की आवाजाही के कारण प्रधान डाकघर में जमा हुए छह हजार बैंग (करीब 30 हजार पार्सल) गंतव्य स्थल नहीं पहुंच पाए। इन पार्सलों को देश-दुनिया में भेजा जाना है। इसमें से ज्यादातर रजिस्ट्री समेत अन्य सामान के पार्सल हैं।
विज्ञापन

 
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), कुवैत, ओमान समेत देश के कई राज्यों में भेजे जाने वाले पार्सल प्रधान डाकघर में ही रखे हैं। अफसरों का दावा है कि हफ्ते भर में सारे पार्सलों को भेज दिया जाएगा। बताया कि लॉकडाउन के बाद पहली बार इतने ज्यादा पार्सल फंसे हैं। 

इसके लिए 15 कर्मचारी तीन शिफ्ट में काम कर रहे हैं। महाशिवरात्रि पर अवकाश के दिन भी डाक कर्मी काम करते रहे। 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ के आयोजन के दौरान ध्वस्त हुई यातायात व्यवस्था और वाहनों के आवागमन पर लगाई गई पाबंदी की वजह से प्रधान डाकघर में पार्सलों का ढेर लग गया। 
विज्ञापन


12 फरवरी माघी पूर्णिमा स्नान के बाद से स्थिति और खराब हो गई। जिस वजह से करीब 30 हजार पार्सल डंप हो गए। अफसरों ने बताया कि प्रधान डाकघर में लॉकडाउन के बाद ऐसा पहली बार हुआ कि इतनी बड़ी संख्या में पार्सलों का ढेर जमा हुआ है। 

पार्सल को भेजने के लिए तीन शिफ्टों में काम
पार्सल का अंबार लगने से अधिकारियों में सिरदर्द बना हुआ है। ऐसे में 15 कर्मचारियों की तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है। इनका काम सिर्फ लंबित पार्सल को भेजने का है। बताया गया कि पिछले 15 दिनों से डाकघर में यही हाल है। कर्मचारी पार्सल को भेजने में लगे हुए हैं। ताकि डाकघर से पार्सल का बोझ कम हो सके।

डाकघर में ट्रेनों के पार्सल का भी ढेर 
रेलवे की ओर ट्रेनों से पार्सल भेजने की व्यवस्था है। लेकिन, यह व्यवस्था भी महाकुंभ में धड़ाम हो गई। पार्सल कोच में श्रद्धालु के आने-जाने का सिलसिला चलता रहा। इस कारण ट्रेनों से भेजे जाने वाले पार्सल भी प्रधान डाकघर आ गए। 


 
विज्ञापन

महाकुंभ में भीड़ की वजह से लगभग छह हजार बैग (30 हजार पार्सल) रुके हैं। ट्रेनों से पार्सल भेजे जाते हैं, लेकिन यह व्यवस्था इन दिनों सुचारू रूप से नहीं चल पा रही थी। ट्रेन से भेजे जाने वाले पार्सल भी डाकघर में आ गए हैं। सभी को हफ्तेभर में गंतव्य स्थल तक पहुंचा दिया जाएगा। इसके लिए तीन शिफ्ट में कर्मचारी लगाए गए हैं। राजीव उमराव, पोस्टमास्टर जनरल, प्रयागराज 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें