फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh: श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए घर-घर में होगा महासंवाद, अयोध्या की तर्ज पर बनेगा भव्य मंदिर; लिया संकल्प

Sun, 02 Feb 2025 08:25 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए घर-घर में महासंवाद होग। अयोध्या की तर्ज पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि में भव्य मंदिर बनेगा। संतों ने यह संकल्प लिया है।
विज्ञापन
Mahakumbh 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम मंदिर की तर्ज पर मथुरा में भगवान कृष्ण का भव्य मंदिर बनेगा। महाकुंभ की धरती से संत समाज हर सनातनी से आह्वान करता है कि वह इसमें सहयोग करे। इसके निर्माण के लिए गांव-गांव, बस्ती और घर-घर में महासंवाद कराया जाएगा। 
विज्ञापन


यह संकल्प शनिवार को सेकटर-16 में साधु-संतों ने महासंवाद में लिया। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास की ओर से श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए महाकुंभ की धरती पर महासंवाद का श्रीगणेश हुआ। 

श्री रुक्मिणी विदर्भ पीठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी राजेश्वर माऊली सरकार के पंडाल में शुरू हुए महासंवाद आंदोलन को गति देने के लिए 11 सदस्यीय समिति का गठन करने पर भी सहमति बनी। साधु-संतों ने हिंदू समाज को जल्द ही मथुरा में भव्य मंदिर का निर्माण कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


हिंदू समाज से श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने का भी आह्वान किया। जगद्गुरु स्वामी राजेश्वर माऊली सरकार की अध्यक्षता में आयोजित महासंवाद के संयोजक एवं न्यास के अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भगवान के मूल गर्भ गृह को तोड़कर मस्जिद का निर्माण कराया गया है। 

जन्मभूमि की मुक्ति के लिए हम हर सनातनी को जोड़ेंगे। इसके लिए घर-घर महासंवाद के जरिये आम जनता को इस आंदोलन से जोड़ा जाएगा और आंदोलन को जन आंदोलन बनाया जाएगा।
 
विज्ञापन

संतों ने लिया संकल्प
  • महासंवाद में उठाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा
  • घर-घर संवाद के जरिये जोड़ेंगे हर सनातनी को
  • देश भर के सांधु-संतों का समर्थन भी लिया जाएगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें