फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh 2025 : दिल का दौरा पड़ने से छह लोगों की मौत, 10 हुए भर्ती; 57 मरीज एसआरएन के लिए रेफर

Wed, 15 Jan 2025 06:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मेले के अस्पतालों में छह हजार से अधिक मरीज देखे गए। इस दौरान अलग-अलग दिक्कतों की वजह से 57 मरीज एसआरएन के लिए रेफर किए गए।
विज्ञापन
महाकुंभ 2025 - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेले में मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से महाराष्ट्र के सोलापुर के पूर्व मेयर, एनसीपी एसपी के नेता नेता महेश कोठे (62) व एक नागा संन्यासी समेत छह लोगों की मौत हो गई। महेश संगम स्नान करने के बाद वह अचेत हो गए थे। जबकि, जूना-आवाहन अखाड़े के दो महंत और नोएडा से आए सेना के पूर्व ब्रिगेडियर समेत 10 दस लोग भर्ती हैं। 

विज्ञापन


वहीं, मेले के अस्पतालों में छह हजार से अधिक मरीज देखे गए। इस दौरान अलग-अलग दिक्कतों की वजह से 57 मरीज एसआरएन के लिए रेफर किए गए। इसमें से 13 भर्ती किए गए, जबकि 45 को दवा देकर भेज दिया गया। 

नोएडा से आए पूर्व ब्रिगेडियर मिनोचा एसआरएन में भर्ती
मेले में नोएडा से आए सेना के पूर्व ब्रिगेडियर राजीव मिनोचा (70) को दिल का दौरा पड़ने पर एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह पत्नी प्रिया के साथ संगम स्नान करने आए थे। फिलहाल, उन्हें हृदय रोग विभाग के आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया है। एसआरएन के मीडिया प्रभारी डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि पहले से उनकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन


कल्पवास में बीमार पड़ीं लॉरेन पॉवेल जॉब्स
कल्पवास के लिए आईं अमेरिका की अरबपति महिला उद्यमी लॉरेन पॉवेल जॉब्स बीमार पड़ गई हैं। निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि ने बताया कि लॉरेन के हाथ में चकत्ते पड़ गए हैं। इस वजह से वह अमृत स्नान नहीं कर सकीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें