फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में श्रद्धालुओं का रेला... दो दिन में चलीं 100 विशेष ट्रेनें, इमरजेंसी प्लान लागू

Sat, 08 Feb 2025 03:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बृहस्पतिवार से ही इमरजेंसी प्लान लागू कर दिया है। शुक्रवार को भी प्रयागराज जंक्शन और अस्थायी बस स्टेशनों पर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। जंक्शन पर विशेष ट्रेनों के माध्यम से यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेजा गया। 
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वसंत पंचमी के दो दिन बाद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। रेलवे ने दो दिनों में ही 100 विशेष ट्रेनों का संचालन किया है।  बिना किसी स्नान पर्व के संगम जाने वाले हर मार्ग पर श्रद्धालुओं का रेला दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन


भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बृहस्पतिवार से ही इमरजेंसी प्लान लागू कर दिया है। शुक्रवार को भी प्रयागराज जंक्शन और अस्थायी बस स्टेशनों पर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। जंक्शन पर विशेष ट्रेनों के माध्यम से यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेजा गया। 

उधर, जंक्शन पर शुक्रवार सुबह आठ बजे से ही एकल दिशा प्रवेश लागू कर दिया गया। इस दौरान सिटी साइड से प्रवेश और सिविल लाइंस साइड से यात्रियों को निकासी दी गई। सिटी साइड से भी यात्रियों को दिशावार रूट के हिसाब से बनाए गए यात्री आश्रय स्थल से ही प्रवेश दिया गया, जबकि आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को गेट नंबर पांच से इंट्री दी गई। 
विज्ञापन


शुक्रवार शाम छह बजे तक 100 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। रात तक यह संख्या और बढ़ सकती है। प्रयागराज जंक्शन से दो दिन में 51, नैनी से 17, सूबेदारगंज और प्रयाग से 07-07, फाफामऊ से 03, प्रयागराज रामबाग से 04 एवं झूंसी से 11 स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं। 

वसंत पंचमी के मौके पर चलाई गईं स्पेशल ट्रेनों के मुकाबले बीते दो दिन में ज्यादा स्पेशल चलाई जा चुकी हैं। रेलवे अफसरों ने बताया कि शुक्रवार की देर रात तक दर्जन भर और स्पेशल चलाई जा सकती हैं।

जो ट्रेनें निरस्त हुई उसमें सफर करने वाले यात्रियों को नियमानुसार रिफंड दिया गया। रेलवे द्वारा जनवरी माह में रिकार्ड संख्या में स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन किया गया।
विज्ञापन

-शशिकांत त्रिपाठी सीपीआरओ, एनसीआर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें