फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सेना में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 7.80 लाख रुपये ठगे

Sat, 08 Feb 2025 02:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। थाना क्षेत्र के मोहल्ला ललित पुरी निवासी दो युवकों को सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देकर शातिरों ने 7.80 लाख रुपये ठग लिए। रुपये देने के बाद जब नौकरी नहीं लगी तो पीड़ितों ने रुपये वापस मांगे, आरोप है कि इस पर उनके साथ गाली-गलौज की गई। एसएसपी के आदेश पर मेरठ के रहने वाले दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पीड़ित शशांक मिश्रा और शाजेब ने बताया वह सेना में नौकरी पाने के लिए लंबे समय से तैयारी कर रहे हैं। 2023 में वैकेंसी आने पर उन्होंने फॉर्म भरा था। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए रुड़की जाने पर वहां मेरठ का रहने वाला अंकुर मिला। उसने कहा कि मेरठ के ही राजकुमार को वह जानता है। उसकी सेना के उच्च अधिकारियों तक पहुंच है। वह पैरवी करके तुम दोनों की नौकरी लगवा सकता है।
उसने 12 लाख रुपये मांगे। राजकुमार से मुलाकात भी कराई। इस दौरान राजकुमार ने पहली किस्त में दोनों से दो-दो लाख रुपये ले लिए। कुछ दिन 3.80 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर कराए। कहा कि एक महीने में तुम दोनों के ज्वाइनिंग लेटर आए जाएंगे। यह भी कहा कि बचे हुए रुपये उसके बाद ही लेंगे। कई महीने गुजरने के बाद भी जब नौकरी के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली तो आरोपियों से संपर्क किया
विज्ञापन

आरोप है कि इस पर उन्होंने गाली-गलौज करते हुए रुपये न लौटाने की धमकी दी। कहा कि वह पहले भी कई लोगों से ऐसे ही ठगी कर चुके हैं। थाने जाने पर सुनवाई नहीं हुई तो पीड़ित एसएसपी से मिले। उनके आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर मीरगंज प्रयागराज सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें