ओडिशा के मुख्यमंत्री ने किया संगम स्नान
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी भी प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने कहा, मैं अपने परिवार के साथ यहां आया हूं। व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं। मैं उत्तर प्रदेश सरकार को धन्यवाद देता हूं। लाखों श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए आ रहे हैं।
भाजपा नेता संबित पात्रा ने लगाई पावन डुबकी
भाजपा नेता संबित पात्रा ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई और कहा, "यह पुण्य का क्षण है। मैं आज पुरी से प्रयागराज पहुंचा हूं। यहां की व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं। लोकसभा सांसद संबित पात्रा ने संगम स्नान के बाद यहां की व्यवस्था की सराहना की। कहा कि आयोजन की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं देखकर वह अभिभूत हैं।
संबित पात्रा ने कहा कि यहां आना और पवित्र डुबकी लगाना सौभाग्य की बात है। मैंने पुरी से प्रयागराज की यात्रा की और यहां आकर महसूस हुआ कि जन्मों के पुण्य से ही महाकुंभ संगम स्नान का अवसर मिलता है। महाकुंभ की व्यवस्थाएं अभूतपूर्व हैं, सड़कों की सुव्यवस्था से लेकर श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन के लिए अनाउंसमेंट तक, हर छोटी से छोटी चीज का ध्यान रखा जा रहा है।
गायक कैलाश खेर ने आस्था व्यक्त की
भक्ति संगीत के प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। उन्होंने कहा, "भारत श्रद्धा की भूमि है। लोग भारी बैग लेकर यहां आ रहे हैं, लेकिन उनके दिल श्रद्धा से भरे हुए हैं। खेर ने कहा कि इस तरह का आयोजन विश्व में कहीं और देखने को नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि महाकुंभ भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता का जीवंत प्रतीक है।
मीडिया सेंटर महाकुंभ 2025 द्वारा जारी।
टीम इंडिया की जीत के लिए हुआ पूजन
प्रयागराज में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए विशेष 'पूजा' और 'आरती' का आयोजन किया गया। रविवार को दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जा रहा है।