व्यापार के प्रमुख क्षेत्र जो हुए प्रभावित
- पर्यटन, होटल और आवास सेवाएं
- खाद्य और पेय पदार्थ उद्योग
- परिवहन और लॉजिस्टिक्स
- पूजा सामग्री, धार्मिक वस्त्र और हस्तशिल्प
- हेल्थकेयर और वेलनेस सेवाएं
- मीडिया, विज्ञापन और मनोरंजन उद्योग
- स्मार्ट टेक्नोलॉजी, सीसीटीवी, टेलीकॉम और AI आधारित सेवाएं
150 किमी तक हुआ प्रभाव
महाकुंभ के कारण केवल प्रयागराज ही नहीं, बल्कि 150 किमी के दायरे में स्थित शहरों और कस्बों में भी व्यापार में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई है। इसके अलावा, अयोध्या, वाराणसी और अन्य धार्मिक स्थलों पर भी श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हुई है, जिससे वहां की स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिली है।
यूपी सरकार का बुनियादी ढांचे पर 7500 करोड़ का निवेश
महाकुम्भ को सफल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयागराज के सड़क, फ्लाईओवर और अंडरपास के निर्माण एवं सुधार पर 7500 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इस राशि में से 1500 करोड़ रुपये विशेष रूप से महाकुम्भ की व्यवस्थाओं के लिए आवंटित किए गए थे।इससे न केवल प्रयागराज में, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी यातायात और नागरिक सुविधाओं में सुधार हुआ है।
संबंधित वीडियो-