6 प्रमुख पार्कों का सौंदर्यीकरण
उप निदेशक उद्यान कृष्ण मोहन चौधरी बताते हैं कि उद्यान विभाग की तरफ से शहर के छह प्रमुख पार्कों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इसके लिए सरकार ने 495.97 लाख का बजट जारी कर दिया है। टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। शहर के जिन पार्कों को इसके लिए चुना गया है उसमें शहीद चंद्र शेखर आजाद पार्क, खुसरो बाग, सर्किट हाउस पार्क, बोर्ड ऑफ रेवेन्यू पार्क, हाईकोर्ट परिसर पार्क और टीबी सप्रू हॉस्पिटल पार्क शामिल है। इनमें सबसे अधिक 276.89 लाख का बजट आजाद पार्क के लिए है। इसके बाद खुसरो बाग के 59.09, हाईकोर्ट के लिए 44.18 , सर्किट हाउस के लिए 37.58 लाख , रेवेन्यू बोर्ड के लिए 33.13 लाख और टीबी सप्रू हॉस्पिटल के लिए 30.34 लाख का बजट आवंटित किया गया है।
आधुनिक प्रकाश व्यवस्था
इसके लिए जहां पार्कों में गुलाब वाटिका बनाई जाएंगी तो वहीं टवेयरी और रॉकेरी का निर्माण होगा। पार्कों को शाम के समय खास लुक देने के लिए आधुनिक प्रकाश व्यवस्था भी होगी। पार्कों में बोलार्ड लाइट, एलईडी स्टिंग लाइट, सोलर डेकोरेटिव लाइट और एलईडी रोप लाइट भी यहां लगाई जाएंगी।महाकुंभ आने वाले पर्यटक और श्रद्धालु कुम्भ क्षेत्र में भ्रमण करने के बाद शहरी क्षेत्र में इन पार्कों की खूबसूरती भी देख सकेंगे।