संगम तट पर स्थिति श्री बड़े हनुमानजी को रविवार को 111 किलो तुलसी की माला पहनाई गई। इस दौरान जय बजरंग बली और जय श्री राम के जयकारे गूंजते रहे। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले आकाश किवानी ने अपने सहयोगियों के साथ बजरंग बली को 111 किलो तुलसी की माला अर्पित की।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
संगम तट पर स्थिति श्री बड़े हनुमानजी को रविवार को 111 किलो तुलसी की माला पहनाई गई। इस दौरान जय बजरंग बली और जय श्री राम के जयकारे गूंजते रहे। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले आकाश किवानी ने अपने सहयोगियों के साथ बजरंग बली को 111 किलो तुलसी की माला अर्पित की। आकाश ने बताया कि हम सभी को महाकुंभ में कुछ न कुछ सहयोग करना चाहिए। हमसे जो हो सकता है उसके लिए प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
उनकी टीम की ओर से कुंभ प्रसादम के तहत घर-घर महाकुंभ के तहत प्रसाद भेजने की तैयारी की जा रही है। यह प्रसाद उन लोगों को भेजी जाएगी जो किसी कारण से महाकुंभ में नहीं पहुंच सके हैं। इसकी सफलता के लिए बजरंग बली को 111 किलो तुलसी की माला चढ़ाई गई है। इस मौके पर मयंक मिश्रा, राहुल सिंह, यशांक पांडेय, दिव्यांशु तिवारी, रक्षक, अर्चित गुप्ता व सुमित रहे।