यहां-यहां मिलेगी पार्किंग
जौनपुर-प्रयागराज मार्ग
अगर आप जौनपुर मार्ग से वाहन में प्रयागराज आ रहे हैं तो आपको सहसों से गारापुर होते हुए आना होगा। चीनी मिल पार्किंग झूंसी व पूरेसूरदास पार्किंग गारा रोड पर वाहनों को पार्क करना होगा।
मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग
मिर्जापुर मार्ग से आ रहे हैं तो देवरख उपरहार व सरस्वती हाईटेक पार्किंग तक आने की अनुमति रहेगी। वहीं, रीवा मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन नैनी एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट व नव प्रयागम पार्किंग एरिया में पार्क कराए जाएंगे।
लखनऊ-प्रयागराज मार्ग
लखनऊ की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन नवाबगंज, मलाक हरहर, सिक्स लेन होते हुए बेली कछार व बेला कछार एक या दो में वाहनों को पार्क कराया जाएगा। यहां से ई-रिक्शा समेत अन्य वाहनों से आगे जा सकेंगे।
शहरी निवासी यहां कर सकेंगे अपने वाहन पार्क
-मेला क्षेत्र में आने वाले वाहन हेलिपैड पार्किंग, 17 नंबर पार्किंग और काली एक्सटेंशन पार्किंग में पार्क कर सकेंगे।
-पुराने शहर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन ईसीसी डिग्री कॉलेज पार्किंग व जमुना क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में पार्क होंगे
-एमजी मार्ग से आने वाले श्रद्धालु सीएमपी डिग्री कॉलेज व केपी ग्राउंड पर अपने वाहन पार्क कर सकेंगे।
-शहरी क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालु कर्नलगंज इंटर कॉलेज व मुस्लिम हॉस्टल ग्राउंड में वाहन पार्क कर सकेंगे।
-शहरी क्षेत्र के श्रद्धालु हासिमपुर बक्शी बांध होते हुए बघाड़ा पार्किंग, आईईआरटी पार्किंग में वाहन पार्क कर सकेंगे।
-शिवकुटी वाले श्रद्धालुओं के वाहन अपट्रॉन चौराहा होते हुए गंगेश्वर महादेव पार्किंग में पार्क होंगे।
-वीवी के मजार से आईईआरटी ग्राउंड पार्किंग की तरफ मेला क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए आईईआरटी रेलवे ओवर ब्रिज से पारकर बघाड़ा पार्किंग और आईईआरटी पार्किंग में वाहन पार्क कर सकेंगे।
-बालसन चौराहे से मेला क्षेत्र में जाने वाले श्रद्धालु हासिमपुर पुल से बक्सी बांध उतरकर सीवेज प्लांट से नीचे उतरकर बघाड़ा पार्किंग में अपने वाहनों को पार्क कर सकेंगे।
-सरस्वती पार्किंग, नेहरू पार्किंग, बेला, बेली कछार से शटल बसों का संचालन मेला क्षेत्र में होगा।