फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महागौरी नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:

Wed, 21 Oct 2015 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। नवरात्र के आठवें दिन मंगलवार को महागौरी स्वरूप का पूजन अर्चन हुआ। मंदिरों, घरों में कन्या पूजन हुआ। ब्रह्म मुहूर्त से शुरू हुआ पूजन, अर्चन का क्रम देर रात तक चला। सिद्धपीठ ललिता देवी मंदिर में मंगला आरती के साथ भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। त्रिपुर सुंदरी राजराजेश्वरी मां ललिता का महाशृंगार सोने चांदीमोती रजनीगंधा एवं खजूर के पत्तों से महागौरी स्वरूप में कोलकाता के सज्जाकारों द्वारा किया गया। मीरापुर सब्जी चौराहा से लेकर मंदिर परिसर कतार लगी। ढोल मंजीरा, शंखनाद के साथ महाआरती हुई। व्यवस्था में अध्यक्ष हरिमोहन वर्मा आदि लगे रहे।
विज्ञापन


कल्याणी देवी मंदिर में मंदिर का पट मंगला आरती के समय खुला। मां का द्वार खुलते ही मां के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। शाम को सुशील पाठक की देखरेख में शृंगार हुआ। देवी के शृंगार दर्शन का क्रम शुरू हुआ जो देर रात तक चला।

शक्तिपीठ अलोपीदेवी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। प्रधान पुजारी शिवानंद पुरी के निर्देशन में ब्रह्म मुहूर्त से आरंभ हुआ पूजन-अर्चन का क्रम देर रात तक जारी रहा। चौक गंगादास स्थित खेमामाई मंदिर, हाईकोर्ट हनुमान मंदिर के अष्टभुजी मंदिर, सिद्धेश्वरी गुप्त महापीठ, कर्नलगंज व कटरा कालीबाड़ी, चौफटका, समियामाई सहित देवी के विभिन्न मंदिरों में  दुर्गा सप्तशती, चंडी पाठ हुआ।
विज्ञापन


घर-मंदिर में कन्या भोज एवं पूजन हुआ। बारह साल से कम आयु की लड़कियों को मां का स्वरूप मानकर विधिविधान से पूजन अर्चन कर दक्षिणा दी गई। घरों में सुबह से ही इसकी तैयारियां की गई थीं, तो शक्तिपीठों में भी कन्याओं को खिलाने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं जुटीं। अधिकतर लोगों द्वारा कन्या भोज कराने के चलते कम उम्र की लड़कियां सारा दिन एक जगह से दूसरी जगह पूजन कराती रहीं।

नवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री का पूजन अर्चन बुधवार को होगा। महानवमी पर घरों, मंदिरों में याज्ञिक अनुष्ठान से नवरात्र की पूर्णाहुति होगी जबकि व्रत का पारण बृहस्पतिवार को होगा। अष्टमी तक का व्रत करने वाले श्रद्धालु हवन के बाद व्रत का पारण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें