फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: प्रयागराज में पहली बार खिलाड़ियों का महाकुंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में वर्ष 1980 में बने मदन मोहन मालवीय स्टेडियम के इतिहास में 45 साल में पहली बार 23वीं नेशनल जूनियर अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप आयोजित की गई। युवा एथलीटों की प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच पर तराशने का यह सुनहरा पल है।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता से प्रयागराज के स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने का अवसर मिला है। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी प्रेम कुमार ने सभी विजेताओं और उपविजेताओं को फ्ल्ड लाइट की दूधिया रोशनी में मेडल देकर सम्मानित किया।
एथलेटिक कोच देवी प्रसाद ने बताया कि मदन मोहन मालवीय स्टेडियम की स्थापना के बाद प्रयागराज में पहली बार इतनी बड़ी प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इसमें हर राज्य से खिलाड़ियों ने उपस्थिति दर्ज कराई है।
विज्ञापन



लोगों ने लिया प्रतियोगिता का आनंद
कंपनी बाग में सुबह और शाम टहलने वाले लोगों ने प्रतियोगिता का आनंद लिया। अपनी स्पर्धा में असफल रहने वाले खिलाड़ी भी देर शाम तक प्रतिस्पर्धाएं देखते रहे। राजस्थान की तनु चौधरी ने बताया कि डिस्कस थ्रो में असफल रहीं, लेकिन अगली बार अच्छा प्रदर्शन करने के लिए सबक मिला है। सारे एथलीटों का प्रदर्शन देखने में मजा आया। वहीं, हरियाणा की सुमन ने डर को अपनी असफलता का कारण बताया। पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में यूपी के लाव रावत को मायूसी मिली। उन्होंने कहा कि अगली प्रतियोगिता में गोल्ड हासिल करने की कोशिश रहेगी।

प्रतियोगिता का हुआ लाइव प्रसारण
मैदान में लगे लाइव स्कोर बोर्ड से दर्शक स्कोरिंग पर नजर बनाए रहे। प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण यू-ट्यूब पर एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के चैनल पर हुआ। इससे अधिकांश खिलाड़ियों के अभिभावकों ने सुबह छह बजे से ही मोबाइल फोन पर नजर बनाए रखी।

दो शिफ्टों हुईं प्रतियोगिताएं

मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आगाज रविवार से हुआ। इस दौरान प्रतियोगिताएं दो शिफ्टों में आयोजित की गईं। सुबह 5:30 बजे 3000 मीटर दौड़ से प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ, जो शाम 6:30 बजे तक चली। प्रतियोगिता के बीच में खिलाड़ियों को दो से तीन घंटे का ब्रेक भी मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें