फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल कुंभ: मोबाइल पर 360 डिग्री व्यू में दिखेगा महाकुंभ मेले का नजारा; गूगल मैप के इस फीचर से मिलेगी सुविधा

Thu, 28 Nov 2024 02:17 PM IST
शाहरुख खान आलोक श्रीवास्तव, अमर उजाला, प्रयागराज

सार

Maha Kumbh Mela 2025 Prayagraj: महाकुंभ मेले का नजारा मोबाइल पर 360 डिग्री व्यू में दिखेगा। गूगल मैप के इस फीचर से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। प्रयागराज मेला प्राधिकरण से हुए समझौते के तहत गूगल यह सेवा देगा।
विज्ञापन
Maha Kumbh Mela - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ मेले के प्रमुख स्थलों की लोकेशन गूगल मैप पर मिलने के साथ-साथ इस बार श्रद्धालुओं व पर्यटकों को एक और अनूठा व रोमांचक अनुभव प्राप्त होगा। वह कहीं भी बैठकर अपने मोबाइल पर महाकुंभ मेले के किसी भी स्थान का 360 डिग्री व्यू में नजारा देख सकेंगे।
विज्ञापन


प्रयागराज विकास प्राधिकरण से हुए समझौते के तहत गूगल की ओर से यह सेवा दी जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की परेड स्थल पर हुई सभा में उप्र नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात से एमओयू पत्र का आदान प्रदान करने के बाद गूगल इंडिया के सिद्धार्थ कुमार ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एमओयू के तहत यह पहली बार हो रहा है कि किसी अस्थायी शहर के लिए गूगल की ओर से नेविगेशन या अन्य कोई सुविधा दी जा रही है।
नेविगेशन के संबंध में पहले ही निर्णय लिया जा चुका है। 

इसके तहत महाकुंभ मेले के प्रमुख स्थलों जैसे मंदिरों, स्नान घाटों, पांटून पुलों आदि को गूगल मैप पर ट्रैक किया जा सकेगा। अब इसमें गूगल मैप के स्ट्रीट व्यू फीचर को भी जोड़ा गया है।
विज्ञापन

इस फीचर के तहत कोई भी व्यक्ति मोबाइल पर ही किसी स्थान विशेष का नजारा 360 डिग्री व्यू में देख सकता है। इस फीचर के तहत अब महाकुंभ मेले के भी अलग-अलग स्थानों को 360 डिग्री व्यू में देखा जा सकेगा।

यह सुविधा महाकुंभ मेला शुरू होने से पहले मिलने लगेगी। इसका फायदा यह होगा कि देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी बैठा व्यक्ति मोबाइल पर ही महाकुंभ मेले के रोमांच का अनूठा अहसास कर सकेगा।

ऐसे कर सकेंगे इस्तेमाल
एंड्रॉइड मोबाइल पर गूगल मैप एप्लीकेशन खोलते ही आपको सर्च बार में महाकुंभ से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों का नाम टाइप करना होगा। इसके बाद बाएं तरफ नीचे की ओर स्ट्रीट व्यू आइकन वाले थंबनेल पर टैप करना होगा। ऐसा करते ही संबंधित स्थल के 360 डिग्री व्यू का नजारा देखा जा सकेगा। हालांकि, सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील स्थलों के संबंध में यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।
 
विज्ञापन

पीएम मोदी की परिकल्पना कर रहे साकार
सभास्थल पर अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि डिजिटल महाकुंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना है। इसी को साकार करने के लिए इस दिशा में तमाम उपाय किए जा रहे हैं। फिर चाहे वह नेविगेशन हो या सुरक्षा के लिए एआई तकनीक का उपयोग। पीएम के मार्गदर्शन में किए जा रहे इन इंतजामों से निश्चित ही महाकुंभ-2025 दिव्यता व भव्यता के नए स्वरूप को पा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें