सेक्टर 9 के परशुराम धाम में मौका खास था। यहां पर भगवान की 51 फीट की प्रतिमा की स्थापना की गई। इस दौरान जुना अखाड़े के राष्ट्रीय महामंत्री ने मूर्ति पूजन का कार्य संपन्न कराया।
महाकुंभ के सेक्टर 9 में भगवान परशुराम की अवतार रूपी 51 फीट की मूर्ति स्थापित की गई। इस मौके पर राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक पंडित सुनील भराला ने बताया कि कुंभ से एक लाख आठ हजार परशुराम प्रतिमा का वितरण किया जाना है जिससे हर सनातनी के घर तक भगवान परशुराम को पहुंचाने का उद्देश्य है।
विज्ञापन
बताते चलें कि इस महाकुंभ में संत और महात्माओं के दर्शन के लिए हर कोई पहुंच रहा है और भगवान परशुराम को हर सनातनी को संदेश से जोड़ने के क्रम का आगाज हुआ और प्रयागराज महाकुंभ के बीच परशुराम धाम में आनंद स्वरूप जी संमभावी बार जूना अखाड़े के राष्ट्रीय महामंत्री डॉक्टर कर्ण पूरी जी महाराज जी के द्वारा मूर्ति पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
आगे के दिनों में भगवान परशुराम से जुड़ी पुस्तक और प्रतिमा हर सनातनी को दी जानी है और भेजी जानी है। संस्था के संस्थापक की माने तो उनके द्वारा लिया गया संकल्प आगे बढ़ रहा है जिसे धार देने का प्रयास होगा।