Mahakumbh : कुंभ भारतीय संस्कृति का अनूठा आयोजन, निरंजनी अखाड़े में हुआ संत समागम
Mon, 20 Jan 2025 07:33 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
सार
श्रीनिरंजनी अखाड़े में सोमवार को संत समागम हुआ। इस दौरान अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कुंभ आयोजन को भारतीय संस्कृति का अनूठा अवसर बताया। कहा, सनातन धर्म ही इस तरह के जुटान का अवसर देता है।
श्रीनिरंजनी अखाड़े में सोमवार को संत समागम हुआ। इस दौरान अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कुंभ आयोजन को भारतीय संस्कृति का अनूठा अवसर बताया। कहा, सनातन धर्म ही इस तरह के जुटान का अवसर देता है। इसमें बिना किसी जाति एवं समाज के भेदभाव के सभी लोग शामिल होते हैं। सनातन धर्म की चुनौतियों पर भी उन्होंने चर्चा की। महामंडलेश्वर स्वामी हरि चेतनानंद ने महाकुंभ के आयोजन को सार्थक बताते हुए कहा कि इससे सनातन धर्म को मजबूती मिली।
विज्ञापन
उन्होंने सकुशल कुंभ आयोजन के लिए अखाड़ा परिषद अध्यक्ष के कार्यों की भी प्रशंसा की। श्री पंचायती निरंजन अखाड़े के सचिव श्रीमहंत राम रतन गिरी ने कहा कि महाकुंभ मेला धर्म की आस्था का केंद्र है। पूरे विश्व के लोग इसे मानते हैं। आस्था के संगम में जो श्रद्धालु डुबकी लगाते हैं, उनका बेड़ा पार हो जाता है। इस दौरान श्रीमहंत ओमकार गिरी, श्रीमहंत दिनेश गिरी, श्रीमहंत राधे गिरी, महंत राकेश गिरी, महंत राजगिरी समेत अन्य संत मौजूद रहे।