फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: टीजीटी-पीजीटी परीक्षा के लिए आयोग पर महाधरना आज, प्रतियोगी छात्र सौंपेंगे ज्ञापन; क्या है इनकी मांग?

Tue, 17 Jun 2025 01:19 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आयोग ने पीजीटी परीक्षा की नई तिथि घोषित नहीं की है। बार-बार परीक्षा टलने से नाराज अभ्यर्थियों ने 17 जून को आयोग पर महाधरना देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) और प्रवक्ता (पीजीटी) परीक्षा के मुद्दे पर प्रतियोगी छात्र मंगलवार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग पर महाधरना आयोजित करेंगे। पुरानी भर्ती की परीक्षा तिथि और नई भर्ती का विज्ञापन जारी करने की मांग समेत आठ बिंदुओं पर अभ्यर्थी आयोग में ज्ञापन सौंपेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश के अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी व पीजीटी के 4163 पदों पर भर्ती के लिए जून, 2022 में विज्ञापन आया था। इनमें टीजीटी के 3539 व पीजीटी के 624 पद शामिल हैं। पीजीटी परीक्षा तीन बार और टीजीटी परीक्षा दो बार स्थगित की जा चुकी है। टीजीटी परीक्षा 21 व 22 जुलाई और पीजीटी परीक्षा अगस्त के अंत में प्रस्तावित है।

आयोग ने पीजीटी परीक्षा की नई तिथि घोषित नहीं की है। बार-बार परीक्षा टलने से नाराज अभ्यर्थियों ने 17 जून को आयोग पर महाधरना देने का निर्णय लिया है। सोमवार को प्रतियोगी छात्र मोर्चा की बैठक में महाधरने की तैयारी को लेकर समीक्षा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें