फूलपुर। अज्ञात कारण से मशीनरी स्टोर में लगी आग से दुकान का लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। बाद में पहुंची फायर बिग्रेड ने किसी तरह से आग पर नियंत्रण पाया।
फरीदाबाद मोहल्ला निवासी विश्वनाथ प्रसाद केसरवानी की विश्वनाथ प्रसाद और आशीष कुमार नाम की मशीनरी की स्टोर है। सोमवार दोपहर बाद अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई। इससे रोल पाइप, सेक्शन पाइप, सबमर्सिबल पंप व अन्य मशीनरी का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल के कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।