फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maghi Purnima : शुभ मुहूर्त में डुबकी लगाकर कल्पवासी होंगे विदा, आंकड़ा एक करोड़ कर सकता है पार

Sat, 31 Jan 2026 07:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माघ मेला के पांचवें स्नान पर्व माघी पूर्णिमा पर रविवार 31 जनवरी को श्रद्धालु शुभ मुहूर्त में पुण्य की डुबकी लगाएंगे। पूर्णिमा स्नान के साथ कल्पवास का संकल्प भी पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
माघी पूर्णिमा पर संगम तट पर उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माघ मेला के पांचवें स्नान पर्व माघी पूर्णिमा पर रविवार 31 जनवरी को श्रद्धालु शुभ मुहूर्त में पुण्य की डुबकी लगाएंगे। पूर्णिमा स्नान के साथ कल्पवास का संकल्प भी पूरा हो जाएगा। एक महीने से टिके कल्पवासी संगम की रेती ले विदा होंगे। सोमवार से गंगा तट पर वही रह जाएंगे, जिन्होंने संक्रांति से कल्पवास आरंभ किया है। ऐसे श्रद्धालु शिवरात्रि तक मेला क्षेत्र में रहेंगे।

विज्ञापन


प्रशासन का दावा है कि पूर्णिमा पर 50 से 70 लाख श्रद्धालु 24 घाटों पर स्नान करेंगे। यह आंकड़ा एक करोड़ के पार भी जा सकता है। मेला क्षेत्र में कल्पवासियों के शिविरों में रविवार को सत्यनारायण कथा होगी। इससे पहले कई शिविरों में रामचरित मानस का अखंड पाठ शुरू हुआ, जिसका समापन भंडारे के साथ रविवार को होगा। इसी के बाद कल्पवासी घर पूजन-अर्चन कर घर वापसी करेंगे। 

माघ मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

स्नान के बाद वापसी मार्गों पर विशेष सतर्कता के निर्देश

आठ सौ हेक्टेयर और सात सेक्टरों में बसाए गए मेला क्षेत्र से रविवार को ही कल्पवासी घर वापसी करने लगेंगे। मेलाधिकारी ऋषिराज के मुताबिक व्यवस्था की जा रही है कि वापसी मार्गों पर श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो। पुलिस कमिश्नर जोगिंदर कुमार ने एसपी मेला नीरज पांडेय व अन्य मातहतों संग बैठक कर कहा कि भीड़ नियंत्रण की रणनीति को समय-समय पर लागू किया जाए।

पूर्णिमा पर मेला जाने से ज्यादा लौटने वालों की भीड़ होगी। इसलिए वापसी मार्ग खाली रहें, यातायात चलायमान रहे और कहीं भी जाम न लगे, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित की जानी है।वापसी मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वापसी मार्ग पर क्रेन और वैकल्पिक वाहन की व्यवस्था करने को भी कहा है ताकी कोई वाहन खराब हो तो उन्हें तुरंत हटाकर रास्ता खाली कराया जा सके। एसपी के मुताबिक यातायात नियंत्रण के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

विज्ञापन

माघी पूर्णिमा के मद्देनजर घाटों का किया जा रहा निर्माण। - फोटो : अमर उजाला।

स्नान घाट तैयार, पुलिस बल तैनात

पूर्णिमा स्नान के लिए प्रशासन ने स्नान घाट तैयार करा लिए हैं। मेलाधिकारी के मुताबिक सभी 24 घाटों पर बालू भरी बोरियां और पुआल डाला गया है। जहां कटान है वहां श्रद्धालु न जाएं इसके लिए बैरीकेडिंग की गई है। सफाई पर पूरा जोर है। घाटों के किनारे चेंजिंग रूम की सफाई कराई गई है। एसपी मेला ने बताया निर्देश दिए गए हैं कि कल्पवासियों के परिजनों के वाहन शिविरों तक न पहुंच पाएं तो निकटस्थ पार्किंग स्थल तक ले जाने दिया जाए। पुलिस कर्मियों का व्यवहार कुशल हो। पूछने पर लोगों को सही जानकारी दी जाए। उन्होंने बताया कि सभी थानेदारों और करीब दस हजार जवानों को इस बार भी लगाया गया है। घाटों पर एनडीआरएफ के साथ एसडीआरएफ और गोताखोर तैनात किए गए हैं। आरएएफ भी मदद के लिए मुस्तैद रहेगी। भीड़ नियंत्रण के लिए सीसीटीवी से निगरानी कर पूरे मेला क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें