फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Magh Mela : पांच दिन बाद पौष पूर्णिमा से होगा माघ मेले का आगाज, तैयारियां अंतिम चरण में

Sat, 31 Dec 2022 10:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

डीएम संजय कुमार खत्री, मेलाधिकारी अरविंद चौहान के साथ मेला क्षेत्र पहुंचे मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने सेक्टरवाइज तैयारियों को परखा। उन्होंने त्रिवेणी मार्ग पर पांटून पुल को भी देखा और बिजली, पेयजल के इंतजामों की भी जानकारी ली।
विज्ञापन
शोप शातो : माघ मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच दिन बाद पौष पूर्णिमा स्नान के साथ ही माघ मेला आरंभ हो जाएगा। तीन जनवरी से कल्पवासी आने लगेंगे, लेकिन अभी तक सिर्फ 30 फीसदी ही शिविर लग सके हैं। अधिकतर सेक्टरों में अभी सुविधाएं नहीं पहुंच सकी हैं। बिजली, पेयजल और प्रसाधन की तैयारियों की सुस्त रफ्तार परेशान का सबब बन सकती है। इससे पहले शनिवार को मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने मेला क्षेत्र में तैयारियों का जायजा लिया और साधु-संतों से मिलकर हाल जाना। 

विज्ञापन
Trending Videos

Prayagraj News : माघ मेले की तैयारी जोरों पर चल रही है। - फोटो : अमर उजाला।
डीएम संजय कुमार खत्री, मेलाधिकारी अरविंद चौहान के साथ मेला क्षेत्र पहुंचे मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने सेक्टरवाइज तैयारियों को परखा। उन्होंने त्रिवेणी मार्ग पर पांटून पुल को भी देखा और बिजली, पेयजल के इंतजामों की भी जानकारी ली। माघ मेला काउंटर से जारी सुविधाओं के बारे में भी उन्होंने पूछा। संगम नोज जाकर उन्होंने वहां की सफाई व्यवस्था का हाल देखा। साथ ही वहां बनाए गए शौचालयों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने सभी शौचालयों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए उन्हें शीघ्र चालू करने के निर्देश भी दिए। 

Prayagraj News : संगम तट पर उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
साधु-संतों को दी गई सुविधाएं उन तक पहुंच गई हैं या नहीं, यह जानने के लिए मंडलायुक्त प्रमुख संतों के शिविरों  में भी पहुंचे। खाक चौक में हिटलर बाबा, गोपाल दास बाबा के अलावा कई संतों से मिलकर उन्होंने सुविधाओं के साथ ही तैयारियों के बारे में पूछा। इसके बाद वह सेक्टर पांच स्थित अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद के अध्यक्ष स्वामी ब्रह्माश्रम के चरखी दादरी शिविर पहुंचे। वहां मंडलायुक्त और डीएम ने उनसे मेले की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने उनसे सुविधाएं मिलने के बारे में भी पूछा। मंडलायुक्त ने मेला प्रशासन से जुड़े अफसरों को हिदायत दी कि संतों, भक्तों और कल्पवासियों को मेला अवधि में किसी तरह की कठिनाई न होने पाए।
विज्ञापन

Prayagraj News : डीएम और मंडलायुक्त ने किया माघ मेले का निरीक्षण। - फोटो : अमर उजाला।
त्रिवेणी पांटून पुल पर उल्टी दिशा में यातायात, मंडलायुक्त ने लगाई फटकार
शनिवार को माघ मेले की तैयारियों के निरीक्षण के दौरान त्रिवेणी पुल पर लोग उल्टी दिशा से प्रवेश करते नजर आए। इस पर मंडलायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने पांटून पुल पर यातायात निगरानी के मद्देनजर तैनात पुलिस कर्मियों की लापरवाही पर नाराजगी जताई। वहां तैनात पुलिस कर्मियों को उन्होंने फटकार लगाई। साथ ही चेताया कि भविष्य में ऐसी लापरवाही किसी भी दशा में न होने पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें