माघ मेले भी महाकुंभ वाली व्यवस्था रहेगी। प्रमुख स्नान पर्वों पर यात्रियों का जंक्शन पर एक ओर से प्रवेश व दूसरी तरफ से निकास होगा। प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से यात्रियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
माघ मेले भी महाकुंभ वाली व्यवस्था रहेगी। प्रमुख स्नान पर्वों पर यात्रियों का जंक्शन पर एक ओर से प्रवेश व दूसरी तरफ से निकास होगा। प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से यात्रियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सिविल लाइंस साइड से सिर्फ यात्रियों को बाहर ही आने दिया जाएगा। स्नान पर्व के एक दिन पहले व एक दिन बाद तक यह नियम लागू रहेगा। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह के मुताबिक अन्य दिवसों में भी अगर भीड़ ज्यादा रहती है तो यह व्यवस्था लागू की जा सकती है।