आर्ट ऑफ लीविंग की ओर से शिविरों में संतों-भक्तों को बांटा गया चार ट्रक खाद्यान्न
संगम की रेती पर बसे माघ मेला में आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से संतों, श्रद्धालुओं के शिविरों में खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान खाक चौक स्थित सतुआ बाबा सेवा शिविर, बाघंभरी मठ छात्रावास, बड़े हनुमान मंदिर अन्नक्षेत्र, के अलावा मणि राम दास छावनी नृत्य गोपाल दास के शिविर के अलावा कल्पवासी शिविरों में चार ट्रक चावल, दाल, घी, च्यवनप्राश, सरसों का तेल, हैंडवाश और डिटर्जेंट पाउडर का वितरण किया गया।
खाद्य सामग्री वितरण के समय श्रीश्री तत्व के प्रबंध निदेशक अरविंद वर्चस्वी भी मौजूद थे। संतों-भक्तों और कल्पवासियों को स्वच्छता के साथ ही कोविड-19 के खतरों से सजग रहने के लिए भी जागरूक किया गया। आर्ट आफ लिविंग के मीडिया प्रभारी और वरिष्ठ शिक्षक मूलचंद के अलावा स्वामी भव्यतेज, सुजीत के अलावा दर्जनों अयुनायी इस अभियान में शामिल थे।