फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंती रंग में रंगी गंगा की रेती

Wed, 01 Feb 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
other
विज्ञापन
माघ मेले का चौथा स्नानपर्व वसंत पंचमी बुधवार को है। हर-हर गंगे के जयघोष के साथ विद्या की देवी सरस्वती की पूजा अर्चना की तैयारी मंगलवार को मेला क्षेत्र में होती रही। संतों के शिविरों में गुरु मंत्र लेने के लिए श्रद्धालु पहुंच गए हैं। स्नानार्थियों के आने का सिलसिला भी देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन

वसंत पंचमी स्नान पर्व के उल्लास में संगम की रेती पर बसी तंबुओं की नगरी ने वसंती रंग ले लिया है। पीत पताका संतों के शिविरों में लहरा रही है। पीले वस्त्र धारण किए कल्पवासी गुरु पूजा की तैयारियों में व्यस्त हैं। विद्या की देवी सरस्वती पूजन अर्चन की तैयारियां संतों के शिविरों में जोरों पर हैं। देवी की आराधना के लिए पीले आसन से लेकर पीले रंग का भोग बनाने की तैयारियों में संत अपने भक्तों के साथ जुटे रहे।

 पूरे दिन रहेगा स्नान का पुण्यकाल
 पंचमी तिथि मंगलवार रात 3:26 बजे आरंभ हो रही है, जो बुधवार रात एक बजकर 51 मिनट तक रहेगी। अखिल भारतीय ज्योतिष परिषद के महामंत्री आचार्य अविनाश राय के मुताबिक बुधवार को सूर्योदय सुबह 6.34 बजे होगा। पंचमी का पुण्यकाल पूरे दिन रहेगा। वाणी का संबंध बुध ग्रह से है। बुधवार का दिन और वसंत पंचमी का संयोग पुण्य को कई गुना अधिक बढ़ा रहा है।
विज्ञापन


संतों के शिविरों में सरस्वती पूजन
 संतों के शिविरों में सरस्वती पूजन की तैयारी देर रात तक चलती रहीं। त्रिवेणी मार्ग स्थित शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती, पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती, स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, स्वामी नरेंद्रानंद, स्वामी अधोक्षजानंद देव तीर्थ, अखिल भारतीय दंडी संन्यासी प्रबंधन समिति के संरक्षक स्वामी महेशाश्रम, अध्यक्ष विमलदेव आश्रम, महामंत्री स्वामी ब्रह्माश्रम, आचार्य बाड़ा अध्यक्ष स्वामी अच्युत प्रपन्नाचार्य, धनश्यामाचार्य आदि के शिविरों में सरस्वती पूजा एवं  यज्ञोपवीत संस्कार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें