इसी तरह मेला अवधि में नैनी लेप्रोसी मिशन बस स्टेशन से मेला अवधि के दौरान बांदा, चित्रकूट, मिर्जापुर, रीवा के लिए 260 बसें संचालित होंगी। मुख्य स्नान पर्व पर यह संख्या बढ़कर 590 हो जाएगी। इसी तरह सिविल लाइंस बस स्टेशन से लखनऊ, फैजाबाद, गोंडा, बस्ती, वाराणसी और कानपुर मार्गों पर अतिरिक्त बसें चलेंगी।
यहां मेला के सामान्य दिवस में 380 और स्नान पर्व पर 430 बसें और मेला अवधि में जीरो रोड बस स्टेशन से 95 बसें चलाई जाएंगी। तीन जनवरी से शुरू हो रहे माघ मेले को लेकर बसों का संचालन एक जनवरी से ही शुरू हो जाएगा। मेले के दौरान गोरखपुर, आजमगढ़, वाराणसी, अयोध्या, कानपुर, चित्रकूट धाम, लखनऊ, झांसी और देवी पाटन रीजन की बसें भी चलेंगी। कानपुर रूट की कुछ बसें लीडर रोड से भी संचालित होंगी।
एक नजर में आंकड़े
वर्तमान में संचालित बसों की संख्या : 970
माघ मेला अवधि के सामान्य दिवसों में चलने वाली बसों की संख्या : 1800
मुख्य स्नान पर्व पर चलने वाली बसों की संख्या : 2800
रिजर्व बसों की संख्या : 200
माघ मेले की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 2800 बसें चलाने की तैयारी है। 200 बसें रिजर्व में रखी जाएंगी। अस्थायी बस स्टेशनों पर अतिरिक्त कर्मचारी भी तैनाती होंगे। - रविंद्र कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, प्रयागराज रीजन