फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Magh Mela Prayagraj : पार्किंग के चिह्नांकन के लिए अंकित किए जा रहे जीव-जंतुओं के चिह्न

Mon, 22 Dec 2025 02:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माघ मेले में विभिन्न सड़क मार्गों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कुल 43 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। इन पार्किंग स्थलों के चिह्नांकन के लिए सभी स्थानों पर विविध जीव-जंतुओं के चिह्न अंकित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Magh Mela 2026 : माघ मेले में सातों मार्ग पर कलर कोडिंग, प्रतीकात्मक चिन्हों से मिलेंगी पार्किंग स्थल पहचान। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माघ मेले में विभिन्न सड़क मार्गों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कुल 43 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। इन पार्किंग स्थलों के चिह्नांकन के लिए सभी स्थानों पर विविध जीव-जंतुओं के चिह्न अंकित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


जौनपुर मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चार पार्किंग स्थल बनाए गए हैं जिनमें पूरे सूरदास पर कंगारू, चीनी मिल पर शेर, ओल्ड जीटी कछार पर बारासिंघा और सरस्वती पार्किंग पर चीते का चिह्न अंकित रहेगा। रीवा मार्ग पर पांच पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। इनमें गजिया ग्राम पर कौआ, नव प्रयागम एक पर चील और नव प्रयागम दो पर शुतुरमुर्ग का चिह्न अंकित रहेगा।

वाराणसी मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए छह पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। त्रिवेणी पुरम पूरब पर ऊंट, त्रिवेणीपुरम पश्चिम पर घोड़ा और छतनाग पर भेड़ का चिह्न अंकित रहेगा। मिर्जापुर मार्ग पर तीन पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। इसमें डीपीएस कछार पर मुर्गा, देवरख उपहार पर बतख और ओमेक्स पार्किंग पर कबूतर का चिह्न अंकित रहेगा।
विज्ञापन


कानपुर मार्ग पर 18 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं जिनमें जॉर्जटाउन एसोसिएशन पार्किंग पर बगुला, सीएमपी पर गिलहरी और केपी कॉलेज पार्किंग पर गैंडे का चिह्न अंकित होगा। लखनऊ मार्ग पर सात पार्किंग स्थल बनाए गए हैं जिनमें कर्नलगंज इंटर कॉलेज पर चमगादड़, छोटा भगाड़ा पर पेंग्विन और बक्शी बांध पर घोंघा का चिह्न अंकित रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें