वसंत पंचमी के बाद अचला सप्तमी पर भी संगम क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है। बृहस्पतिवार रात से ही यह प्रतिबंध लागू कर दिया गया। जो 17 फरवरी की सुबह आठ बजे तक लागू रहेगा। आवागमन को सुचारू बनाए रखने एवं सुरक्षा कारणों से यह निर्णय लिया गया है। इस दौरान संगम क्षेत्र में प्रशासनिक/चिकित्सीय वाहनों/दान/भंडारा की सामग्री वाले वाहनों के अतिरिक्त सभी प्रकार के वाहनों का आवगमन प्रतिबंधित रहेगा।
पिछले साल जाम से मचा था हाहाकार
अचला सप्तमी पर शहर में पिछले साल जाम से हाहाकार मच गया था। इस दौरान शहर ही नहीं बल्कि नैनी व झूंसी जैसे आसपास के इलाके भी जाम से दिन भर प्रभावित रहे थे। नैनी व झूंसी को शहर से जोडऩे वाले यमुना पुल व शास्त्री पुल पर भी भीषण जाम लगा था। सुबह से शाम तक लगे जाम में राहगीर कई-कई घंटों तक फंसे रहने को मजबूर हुए थे।
अचला सप्तमी पर पार्किंग इंतजाम
1. प्लाट नं0 17 पार्किंग
2. गल्ला मंडी दारागंज पार्किंग
3. हेलीपैड पार्किंग
4. काली सडक़ पर दाहिने एवं बांए बनी पार्किंग5. ओल्ड जी.टी. कछार पार्किंग
मेला क्षेत्र में पैदल आगमन करने वाले स्नानार्थियों व श्रद्धालुओं के लिए मार्ग
1. संगम आने का पैदल मार्ग- संगम आने वाले श्रद्धालुओं/स्नानार्थियों को जी0टी0 जवाहर से प्रवेश कर काली सडक़ आकर काली रैंप से होते हुए संगम अपर मार्ग से संगम तक भेजा जाएगा।
2. संगम से वापसी का पैदल मार्ग- संगम क्षेत्र से अक्षयवट मार्ग से होते हुए इंटरलॉकिंग मार्ग से जगदीश रैंप मार्ग एवं त्रिवेणी मार्ग चौराहे से वापस परेड क्षेत्र में स्थित पार्किंग स्थल पहुंच सकेंगे।
3. हासिमपुर फ्लाईओवर से होकर बक्शी बांध के रास्ते नागवासुकी मंदिर इंटरलॉकिंग मार्ग से मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालु पांटून पुल नंबर 5 के रास्ते झूंसी की ओर पांटून पुल नंबर पांच और पांटून पुल नंबर छह के बीच बने स्नान घाटों तक जा सकेंगे।
मेला क्षेत्र में अचला सप्तमी पर्व पर दान/भंडारा की सामग्री लेकर कल्पवास क्षेत्र में आने वाले वाहन
1. चित्रकूट-मिर्जापुर-रीवा की ओर से आने वाले वाहन बांगड़ धर्मशाला से फ्लाईओवर, जीटी जवाहर, पटेल संस्थान से शास्त्री ब्रिज, जिराफ तिराहे से दाहिने टीकरमाफी से त्रिवेणी मार्ग से कल्पवास क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे
2. जौनपुर-वाराणसी की ओर से आने वाले वाहन, अन्दावा चौराहे के रास्ते से कटका तिराहे के दाहिने ओल्ड जीटी मार्ग से कल्पवास क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे।
3. कानपुर-लखनऊ-प्रतापगढ़ की ओर से आने वाले वाहन बालसन चौराहे से बाएं कमला नेहरू अस्पताल मार्ग से हाशिमपुर फ्लाई ओवर के रास्ते बक्शी बांध नागवासुकी मंदिर खड़ंजा मार्ग से पाण्टून पुल 05 के रास्ते ओल्ड जीटी मार्ग से कल्पवास क्षेत्र झूंसी में प्रवेश कर सकेंगे ।